ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता सफलता

नाबालिक बालिका के साथ अनाचार के मामले में था फरार, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

सहयोगी आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे उम्र 20 वर्ष निवासी पथर्रा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि फरार मुख्य आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे द्वारा पीड़िता के फोटो वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर जबरन अनाचार किया तथा दिनांक 19.05.26 की रात्रि में आरोपी अपने दोस्त आनंद चौहान के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उनको बुलाने लगा, जब पीड़िता बाहर आई मना की तो उसके साथ आरोपी मारपीट कर वहा से भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 64(2),3(5)bns 4,6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते सहयोगी आरोपी को गिरफ्तर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। मुख्य फरार आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button