Jharkhand News NEET पेपर लीक के खिलाफ धनबाद में युवा कांग्रेस का ‘युवा आक्रोश मार्च’, 8 जून को विशाल प्रदर्शन
NEET घोटाले पर उबाल: धनबाद में युवा कांग्रेस निकालेगी आक्रोश रैली

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
छात्रों के भविष्य को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज, 8 जून को धनबाद में मार्च शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: IIT-ISM से रणधीर वर्मा चौक तक गूंजेगा विरोध धनबाद में NEET (यूजी) पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज करने की घोषणा की है। इसी क्रम में 8 जून को धनबाद में युवा कांग्रेस की ओर से विशाल “युवा आक्रोश मार्च” आयोजित किया जाएगा। यह मार्च आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के मुख्य द्वार से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक निकाला जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान करेंगे। इस दौरान धनबाद जिला युवा कांग्रेस के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे।
धनबाद परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस नेताओं संतोष सिंह और कुमार गौरव ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड-बंगाल सीमा क्षेत्र में उदयभान के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अनुमान है कि इस प्रदर्शन में करीब पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता और छात्र शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया है। इसी कारण पार्टी देशव्यापी आंदोलन चला रही है और धनबाद का यह आक्रोश मार्च उसी अभियान का अहम हिस्सा है। नेताओं ने दावा किया कि यह रैली युवाओं की आवाज को मजबूती देगी और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही की मांग को और तेज करेगी।



Subscribe to my channel