ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News -नायब तहसीलदार ने कुर्सी छोड़ी, विकलांग देवीचरन को दिया पक्के मकान का भरोसा।

रिपोर्टर राजकुमार अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ:-खैर समाधान दिवस मीटिंग हॉल में उस वक्त मानवीय संवेदना की मिसाल पेश* हुई, जब नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा अपनी सीट से उठकर एक विकलांग फरियादी की समस्या सुनने पहुंच गईं। अलीगढ खैर कोतवाली क्षेत्र के अमर घड़ी गांव निवासी देवीचरन पुत्र गज्जू, जो जन्म से ही दिव्यांग हैं, समाधान दिवस में पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के सामने गुहार लगाई कि उनका कच्चा मकान बरसात में टपकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्का मकान बनवाने के लिए कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। जैसे ही देवीचरन ने अपनी पीड़ा बताई, नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा कुर्सी छोड़कर उनके पास आ गईं। उन्होंने धैर्य से पूरी बात सुनी और देवीचरन से लिखित प्रार्थना पत्र लिया। प्रियंका शर्मा ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और शीघ्र ही पक्के मकान की स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। उन्होंने कहा। कि शिकायती पत्र को उच्च अधिकारियों को भेजकर जल्द कार्रवाई कराई जाएगी। नायब तहसीलदार प्रिंयका शर्मा का यह मानवीय व्यवहार देखकर सभा में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने भी सराहना की। कुर्सी छोड़कर फरियादी के पास जाकर समस्या सुनना अधिकारियों में कम ही देखने को मिलता है।

आश्वासन मिलने के बाद देवीचरन के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने कहा। कि आज पहली बार लगा कि सरकार की योजनाएं जमीन तक पहुंच रही हैं। नायब तहसीलदार मैडम ने जो सम्मान दिया, वो मैं कभी नहीं भूलूंगा। इसके बाद देवीचरन संतुष्ट होकर अपने गांव वापस लौट गए। स्थानीय लोगों का कहना है। कि प्रियंका शर्मा के इस कदम से प्रशासन पर आम जनता का भरोसा बढ़ा है। अब गांव वाले उम्मीद कर रहे हैं। कि देवीचरन का पक्का मकान जल्द बनकर तैयार होगा और उन्हें बरसात में राहत मिलेगी।
रिपोर्ट राजकुमार अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button