ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने रात्रि चौपाल बस को दिखाई हरी झंडी

जिले के आला अधिकारी की मौजूदगी में ग्राम दाढ़ी में होगा रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम

ब्यूरो चीफ इंद्र मेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने मवई विकासखंड के ग्राम दाढ़ी में आयोजित रात्रि चौपाल और रात्रि विश्राम के लिए अधिकारियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बस में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।


जिले के आला अधिकारी गाँवों में पहुँचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेंगे तथा जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button