ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज AIMIM पार्टी की ओर से युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह साहब की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

कार्यक्रम में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मोहम्मद सुहैल साहब एवं वसी चौधरी साहब को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए युवा जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों साथियों को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आने वाले समय में जनसरोकार के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित साथीगण:

* युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा साहब
* युवा जिला नगर अध्यक्ष मोहम्मद आज़म उर्फ सोनू कटे वाला
* युवा जिला मीडिया इंचार्ज, रामपुर अयान खान
* युवा जिला महासचिव जुनैद खान
* युवा नगर महासचिव गुलाब मसूदी साहब

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button