ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों को लेकर AAP का प्रदर्शन।

हाथों में पँखे लेकर नवाब गेट बिजली घर पहुंचे आप कार्यकर्ता

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला एवं ज़िलाध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों, अंधाधुन बिजली चैकिंग,स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों तथा जनता विरोधी विद्युत नीतियों के विरोध में नवाब गेट बिजली घर पर हाथों में पंखे लेकर ज़ोरदर प्रदशर्न किया तथा महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम रामपुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी के बावजूद प्रदेश के अनेक जिलों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनता, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जनपद रामपुर सहित पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, जबकि जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरों का बोझ भी उठा रही है। प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

ज़िलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था ने उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदेशभर से फ़र्ज़ी बिलिंग, गलत रीडिंग और कई गुना अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल के माध्यम से प्रदेश सरकार से अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने, स्मार्ट मीटर और फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने, बिजली दरों में वृद्धि रोकने, उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

इस मौके पर सभासद मौहम्मद ज़फ़र, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू,सभासद वकील अहमद, सभासद शावेज़ भूरा उर्फ डम-डम, सभासद हबीब अहमद, सभासद आसिफ अली,सभासद मौ० तारिक, सभासद शारिक परवेज़, सभासद मौ० वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी,सभासद नियाज़ अहमद, सभासद बशीर अहमद, नगमा खां, शाहीन बी, फायज़ा बी, महबूब जहां, समीना बी, रिज़वान खां, ज़ाहिद अंसारी,इकबाल हुसैन,आयुष जौहरी,शिराज अहमद,मुन्ने अली, सलीम अहमद, एजाज़ अहमद, पूर्व प्रधान रईस उद्दीन,इकरार अहमद,सलीम अहमद, जावेद हबीब,राशिद अली,फैज़ खां,आमिर खां,नासिर हुसैन, दानिश खां, तसलीम खां,अब्दुल समद, रेहान खां,उवैज़ खां, एहतेशाम खान, तालिब खान, आशु अंसार,आरिश खां,मामून खां,रय्यान खां, ज़ुबैर मियां, नजम खां, तालिब शम्सी, जव्वाद ज़ुबैर, अलीम नवाज़,अरहम खां,आलमगीर,ऋषि पाल,मुकेश यादव,भीम सिंह, इंद्रमणि,महेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button