ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अवैध रूप से संचालित प्रकाश नर्सिंग होम पर कार्रवाई नहीं, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होमों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद कई संस्थान खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला प्रकाश नर्सिंग होम का सामने आया है, जिसके बिना वैध मानकों के संचालन किए जाने के आरोप लग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अवैध अस्पतालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रकाश नर्सिंग होम पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक प्रभावशाली नेता के संरक्षण के चलते अस्पताल निर्बाध रूप से संचालित हो रहा है।

सूत्रों का यह भी दावा है कि अस्पताल में मरीजों का इलाज मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि कुछ गंभीर चिकित्सकीय प्रक्रियाओं और ऑपरेशन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि बिना पर्याप्त विशेषज्ञता और संसाधनों के मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इलाज के नाम पर मरीजों और उनके परिजनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कई बार नोटिस देने के बावजूद कार्यवाही करने में नाकाम साबित हुआ है स्वास्थ्य विभाग, अब भी अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button