ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने भोले-भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से रुपये चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी संख्या में एटीएम कार्ड, नकदी, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वसीम पुत्र हनीफ निवासी बागपत, शादाब खान पुत्र इकबाल खान निवासी जाफराबाद दिल्ली तथा आसिफ पुत्र इरशाद निवासी बागपत के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 109 एटीएम कार्ड, 30 हजार रुपये नकद, 3 अवैध तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, 3 मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद नकदी में 25 हजार रुपये थाना खालापार क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे से संबंधित बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एटीएम बूथों के आसपास लोगों को झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे और बाद में खातों से रुपये निकालकर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य जनपदों में की गई वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद एटीएम कार्डों के संबंध में भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को खालापार पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button