ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News अकलतरा में नहर निर्माण विवादों में, ठेकेदार की मनमानी पर उच्चस्तरीय जांच की मांग

अकलतरा क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार और गुणवत्ता को लेकर सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नारियरा डिवीजन के खोड फाटक के पास चल रहे नहर निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, गुणवत्ता में कमी तथा करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन नहर में कई स्थानों पर दरारें (क्रैक) और टूट-फूट दिखाई दे रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही आरोप है कि कंक्रीट कार्य के बाद आवश्यक क्योरिंग (पानी से सिंचाई) का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। लोगों के अनुसार, मौके पर पानी का टैंकर भी नजर नहीं आ रहा है, जबकि निर्माण कार्य में नियमित क्योरिंग अत्यंत आवश्यक मानी जाती है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और तकनीकी गुणवत्ता परीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में नहर को नुकसान पहुंच सकता है और सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है।

इस संबंध में जब एसडीओ सोमेश्वरी ध्रुवे से चर्चा की गई तो उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत (रिपेयर) करवाने की बात कही। वहीं संबंधित इंजीनियर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता संबंधी लगाए गए आरोपों की अभी तक विभागीय स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। वहीं दूसरी तरफ सिंचाई विभाग के अधिकारी अपने मुख्यालय से नदारत रहते हैं कोई भी मिलने जाता है तो अधिकारी नहीं रहता सिंचाई विभाग का जो कुछ भी समस्या लेकर जाता है वह वापस चला आता है क्योंकि अधिकारी ही नहीं रहता जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने के कारण हर कार्य संपूर्ण नहीं हो पा रहा है निष्पादन नहीं हो पा रहा है अधिकारियों की मनमानी की वजह से कार्य नहीं हो रहा है यह सब भगवान भरोसे हो रहा है। अकलतरा के सिंचाई कार्यालय नरियारा के सिंचाई कार्यालय में जब जाते हैं तो अधिकारियों कर्मचारियों का मोबाइल नंबर भी नोटिस बोर्ड में नहीं रहता ऐसी विकराल समस्या है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button