Madhya Pradesh News विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बृहद पौधरोपण
विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नपाध्यक्ष और कलेक्टर ने किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
नई तहसील परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे, संरक्षण का भी लिया संकल्प
कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नवीन तहसील परिसर छतरपुर में बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। इसके अलावा छतरपुर शहर के भैंसासुर मुक्तिधाम में भी पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ भू-जल स्तर को बढ़ाने और जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा हरित आवरण विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया। कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया।




Subscribe to my channel