ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News हर घर नल से जल कलेक्टर द्वारा गर्रौली एवं तरपेड ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया

इंटेकवेल निर्माण कार्य में प्रगति बढ़ाने एवं लैब में टेस्ट के बाद ही सामग्री उपयोग करने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कार्य में तेजी लगाने श्रमिकों की संख्या बढ़ने के निर्देश एवं उनकी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित, परियोजना क्रियान्वयन इकाई छतरपुर के अंतर्गत क्रियान्वित गर्रौली एवं तरपेड ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजनाओं के विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैसवाल ने सर्वप्रथम गर्रौली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत तरपेड बांध स्थित निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा लैब में प्रत्येक सामग्री का नियमानुसार परीक्षण कराएं। उसके बाद ही गुणवत्ता अनुरूप होने पर प्रयोग करें। उन्होंने कार्य में तेजी लाने हेतु पर्याप्त संख्या में श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित करने, श्रमिकों का श्रम विभाग से सत्यापन कराने, श्रमिकों को समय पर वेतन भुगतान करने तथा उनके लिए भोजन, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने इंटेक वेल, एप्रोच ब्रिज एवं एप्रोच रोड के निर्माण कार्यों में समानांतर रूप से पर्याप्त मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए। इसके उपरांत कलेक्टर ने तरपेड ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत तरपेड बांध स्थित इंटेक वेल का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को इंटेक वेल निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को योजना के सभी घटकों का कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल से क्वॉलिटी महाप्रबंधक उमेश नामदेव, महाप्रबंधक अनमोल कोछड़, जल निगम की टीम एवं राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button