ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News महेबा एवं महयाबा स्वास्थ्य केन्द्र को एक माह के भीतर हैंण्डओवर करने के पीआईयू को निर्देश
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण हुए स्वास्थ्य केन्द्रों में शिफ्टिंग कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने मऊ हाई स्कूल एवं पडरिया शाला के ठेकेदार पर कार्य में धीमी प्रगति पर 5 प्रतिशत की पेनल्टी लगाने दिए निर्देश इमलिया हाई स्कूल के कार्य में धीमी प्रगति पर ठेकेदार एवं बराखेड़ा में स्कूल कार्य में खराब प्रगति होने पर उपयंत्री को नोटिस पीएमजीएसवाई के आकस्मिक निधि के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश छतरपुर शहर में 5 कि.मी की सड़क निर्माण के कार्य को आकाशवाणी तिराहे से प्रारंभ कर बस स्टैण्ड तक पहले कराने के निर्देश
कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की बैठक संपन्न
कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित निर्माण विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने पीआईयू विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए महेबा एवं महयाबा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य विभाग को एक माह के भीतर हैण्डओवर कर शीघ्र शिफ्टिंग कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही महाराजपुर स्वास्थ्य केन्द्र, सेंसुरी पार्क की बाउण्ड्रीवॉल, आईटीआई की बाउंड्रीवॉल सहित अन्य निर्माण कार्यों को समयसीमा में गति के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कई कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर ठेकेदारों पर 5 प्रतिशत पेनाल्टी लगाने के निर्देश भी दिए जिसमें मऊ हाई स्कूल एवं पडरिया शाला के ठेकेदार शामिल हैं। साथ ही इमलिया हाई स्कूल के कार्य में धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस देने एवं बराखेड़ा में स्कूल कार्य में खराब प्रगति होने पर उपयंत्री को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बिजावर में स्वास्थ्य केन्द्र के पूर्ण हुए कार्य में संबंधित बीएमओ को कार्य का निरीक्षण कर अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य के संबंध में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वि.ख गौरिहार के उपस्वास्थ्य केन्द्र के कार्य में धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस समयसीमा में कार्य पूर्ण न करने पर कृष्णा कंपनी के ठेकेदार को नोटिस

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के उपस्वास्थ्य केन्द्रों के कार्यों को शीघ्र हस्तांतरण कर शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। नांद, सीलव, देवपुर, धरमपुरा, गोरखपुरा, सिंगरामपुरा, सरकना आदि उपस्वास्थ्य केन्द्रों के कार्य शीघ्र पूर्ण कर संचालन प्रारंभ कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वि.ख गौरिहार के उपस्वास्थ्य केन्द्र के कार्य में धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीमएमजीएसवाई के आकस्मिक निधि के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मजरा टोला योजना में डीपीआर संबंधी जानकारी न देने पर एएम को नोटिस जारी के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनएचएआई के पैकेज-3 व पैकेज-4 भू-अर्जन की भी समीक्षा की। रोड सेफ्टी प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों जिसमें गढ़ा तिराहे सहित अन्य कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। पीडब्ल्यूडी विभाग के निर्माण कार्याें की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अनुबंध अनुसार कार्य को समयसीमा में पूर्ण करें। छतरपुर शहर में 5 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य के लिए सबसे पहले आकाशवाणी तिराहे से कार्य प्रारंभ कर नौगांव रोड बस स्टैंड तक पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी को दिए। साथ ही छतरपुर से लवकुशनगर जाने के लिए डुमरा पर रेलवे ब्रिज बनने के कारण ट्रैफिक को हंसपुरा से चरणपादुका मार्ग से ना गुजारकर गढ़ीमलहरा से महोबा होते हुए लवकुशनगर जाने हेतु डायवर्ट कराने के निर्देश दिए। समयसीमा में कार्य पूर्ण न करने पर कृष्णा कंपनी के ठेकेदार को नोटिस जारी करने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही एमपीबीडीसी के सांदीपनि विद्यालय, सीएचसी, सीएचसी लवकुशनगर में अप्रोच रोड व बाउण्ड्रीवॉल एवं पीजी गर्ल्स कॉलेज के कार्य में जल्द से जल्द कराने के भी निर्देश दिए।




Subscribe to my channel