Uttar Pradesh News ईद-ए-ग़दीर पर इंसानियत की मिसाल: शिया समुदाय ने राहगीरों को बांटी ठंडे पानी की बोतलें

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुज़फ्फरनगर: ईद-ए-ग़दीर के पावन अवसर पर गांव बिहारी के शिया समुदाय के लोगों ने भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। इस अवसर पर निराना और सिखेड़ा के बीच पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित एक ईंट भट्टे के पास सबील लगाकर राहगीरों को ठंडे पानी की बोतलें वितरित की गईं। शिया समुदाय के लोगों ने बताया कि ईद-ए-ग़दीर वह ऐतिहासिक दिन है जब हजरत मोहम्मद साहब ने हजरत अली को अपना जानशीन घोषित किया था। इसी खुशी और धार्मिक आस्था के तहत सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों और आम लोगों को पानी की बोतलें देकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

राहगीरों ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि तपती गर्मी में इस प्रकार की सेवा न केवल लोगों को राहत देती है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और मानवता का संदेश भी देती है। आयोजन में शिया समुदाय के अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्य को सफल बनाया।




Subscribe to my channel