Chhattisgarh News फिर लौट रहा दौर पुराने कलाकारों का, नए कलाकारों के भरोसे नहीं चल रही फिल्में

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में इन दिनों नए कलाकारों की फिल्मों ने जहां निराश किया तो वहीं कुछ फिल्मों को पुराने कलाकारों ने ही संभाला है।
हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार करन खान की, जी हां उनकी उन फिल्मों को कैसे भुलाया जा सकता है जिसमें उन्होंने अकल्पनीय दाऊ मंदरा जी जैसी भूमिका अदा की थी इसके अलावा किस्मत के खेल जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। कुछ दिनों पहले ही प्रदर्शित हुई फिल्म मोला लव होगे में भी उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि एक अभिनेता कैसे एक कैरेक्टर रोल में भी जान फूंक सकता है।

अब एक बार फिर वे सूर्य प्रताप सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं फिल्म का नाम है “महूं दिलवाला तहूं दिलवाली”। यह फिल्म 12 जून को प्रदर्शित हो रही है, इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आयुष राजवैद्य और प्राची ठाकुर नजर आएंगे इनके अलावा फिल्म में प्रकाश अवस्थी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह और उर्वशी साहू ने भी अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता रॉकी दसवानी है और इसके लेखक व निर्देशक नीरज विक्रम है। करन खान इस फिल्म में भी अभिनेत्री के पिता के रोल में निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगे और इसमें भी उनका डायलॉग कमाल का है। करन खान ने कहा कि नए कलाकार भी खूब मेहनत कर रहे हैं और अच्छा काम भी कर रहे हैं लेकिन फिल्में न चल पाने के अनगिनत कारण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाला समय नए कलाकारों का ही होगा लेकिन अभिनय की बारीकियां भी समझने की जरूरत है। उन्होंने दर्शकों से 12 जून को प्रदर्शित होने वाली फिल्म महूं दिलवाला तहूं दिलवाली” को मया दुलार देने की अपील की है।




Subscribe to my channel