ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News बीसीसीएल सीएमडी ने कंकनी खदान का किया निरीक्षण, मानसून तैयारी और ओबी डंप कार्यों की समीक्षा पर जोर

कंकनी खदान पहुंचे बीसीसीएल सीएमडी, मानसून तैयारी और खनन कार्यों की समीक्षा

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

बीसीसीएल कंकनी खदान निरीक्षण: ओबी डंप और सड़क निर्माण पर सीएमडी ने दिए निर्देश मानसून को लेकर सख्त हुए बीसीसीएल सीएमडी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण कतरास। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार को सिजुआ क्षेत्र के अंतर्गत कंकनी खदान का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खदान में चल रहे उत्पादन कार्यों, आधारभूत संरचना विकास तथा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीएमडी के साथ बीसीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक (समन्वय), महाप्रबंधक (सुरक्षा), विभागाध्यक्ष (सर्वे) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सिजुआ एवं पीबी क्षेत्र के महाप्रबंधक, एजीएम (पीबी), आउटसोर्सिंग एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय प्रबंधन टीम ने भी स्थल पर उपस्थित रहकर जानकारी साझा की।

ओबी डंप और पहुंच मार्ग निर्माण की समीक्षा सीएमडी ने कंकनी पैच-डी के लिए प्रस्तावित नए ओवरबर्डन (ओबी) डंप तक जाने वाले एप्रोच रोड निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिया कि कार्य आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने मौजूदा ओबी डंप का भी निरीक्षण किया और तकनीकी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उपलब्ध स्थान का अधिकतम एवं वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा सभी कार्य सुरक्षा मानकों और नियमों का सख्ती से पालन करते हुए ही किए जाएं। मानसून तैयारियों पर सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत आगामी वर्षा ऋतु में कोयला उत्पादन प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सीएमडी ने मानसून प्रबंधन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निवारक उपाय समय रहते पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमजोर प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाएगा। टीम भावना पर दिया जोर
दौरे के अंत में सीएमडी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सामूहिक प्रयास और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कंपनी के उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हर स्तर पर समर्पण और जिम्मेदारी जरूरी है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button