ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 80 पुलिस कर्मचारियों का तबादला

* 03 वर्ष से एक स्थान थाना/चौकी/ यातायात में तैनात कर्मचारियों को अलग -अलग थाना चौकी में पदस्थापना किया गया

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

सबसे ज्यादा 03 साल से ऊपर पदस्थ रहे, यातायात शाखा से 23 कर्मचारियों का जिले के थाना/चौकी एवं करही में पदस्थापना किया गया बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही पुलिस सहायता के लिए अलग से प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों का पदस्थापना किया गया जांजगीर चांपा जिले में कानून -व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 80 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। तीन वर्ष से अधिक समय से एक स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण स्थानांतरण आदेश के तहत ऐसे पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिकता से स्थानांतरित किया गया है, जो तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इस कदम का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता, दक्षता एवं प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है। यातायात शाखा के कर्मचारियों की थानों में पदस्थापना

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इससे थाना स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा कानून- व्यवस्था संबंधी कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी, तथा थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारीयो को यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। ग्राम करही में पुलिस सहायता के लिए अलग से व्यवस्था ग्राम करही में 05 जून को पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में पृथक रूप से पुलिस कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता एवं सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button