Jharkhand News टांडा बारी में 5वीं बार भू-धंसान, इलाके में दहशत का माहौल

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
टांडा बारी में लगातार भू-धंसान से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग सोनारडीह ओपी क्षेत्र में जमीन फिर धंसी, घरों के करीब पहुंचा खतरा कर्मकार टोला में आधी रात भू-धंसान, लोगों में भय का माहौल

धनबाद। जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडा बारी इलाके में भू-धंसान की लगातार पांचवीं घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरी दहशत फैल गई है। बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे कर्मकार टोला में अचानक जमीन धंस गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन भू-धंसान स्थल के आसपास बड़ी संख्या में घर स्थित होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में बार-बार जमीन धंसने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से तत्काल जांच कराने और स्थायी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके।




Subscribe to my channel