Uttar Pradesh News डीजल चोरी पर पुलिस की कार्रवाई, चर्चा में आई ‘सफेद स्कॉर्पियो’ की मौजूदगी
खड़िया खदान के बाहर डीजल से भरे गैलनों के साथ बोलेरो पकड़े जाने का दावा

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
कार्रवाई के बीच कथित ‘मैनेजमेंट’ की चर्चाओं ने बढ़ाए सवाल, जांच पर टिकी निगाहें
शक्तिनगर/सोनभद्र। एनसीएल खड़िया परियोजना के बाहर शनिवार को उस समय हलचल मच गई जब शक्तिनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बोलेरो वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन से डीजल से भरे गैलन बरामद किए गए, जिसके बाद चालक सहित वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।घटना की सूचना तत्काल खड़िया परियोजना के सुरक्षा विभाग को भी दी गई। पुलिस एवं सुरक्षा विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।इधर घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के बीच एक अन्य चर्चा भी जोर पकड़ती रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि निजी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कुछ प्रभावशाली चेहरे, जो सफेद स्कॉर्पियो वाहन में मौके के आसपास देखे गए, पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। क्षेत्र में यह भी चर्चा रही कि मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर बातचीत और ‘मैनेजमेंट’ की कोशिशें चल रही थीं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि डीजल चोरी के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाना है तो केवल वाहन और चालक की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की निष्पक्ष जांच भी आवश्यक है। अब सभी की निगाहें पुलिस और परियोजना प्रबंधन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और इसके तार किन-किन लोगों तक पहुंचते हैं।





Subscribe to my channel