Madhya Pradesh News कृषि भूमि की आड़ में अवैध रेत उत्खनन, रौन के ग्राम कौध में किसानों ने की कार्रवाई की मांग

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
रौन, भिंड – रौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौध में सिंध नदी के किनारे स्थित शासकीय पट्टे की कृषि भूमि पर अवैध रेत उत्खनन का गंभीर मामला सामने आया है। रेत माफियाओं द्वारा कृषि कार्य के नाम पर पट्टा धारक से अनुबंध कर उक्त जमीन पर जेसीबी मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि कृषि के नाम पर ली गई इस जमीन में बड़े पैमाने पर रेत निकालने के लिए गहरे-गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। इस अंधाधुंध खुदाई के कारण आसपास के खेतों में जमीन कटाव शुरू हो गया है, जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि एवं को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

अपनी भूमि को बर्बाद होते देख आक्रोशित किसानों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में अवैध उत्खनन को तत्काल बंद कराकर दोषी रेत माफिया पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। जिला कलेक्टर द्वारा किसानों को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब देखना यह है कि प्रशासन अवैध रेत उत्खनन में लिप्त माफियाओं पर कब और कैसी कार्रवाई करता है। ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी हैं।




Subscribe to my channel