ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News अनिता मौत मामले में आंदोलनकारियों पर पुलिस का शिकंजा, सांसद ढुल्लू महतो और विधायक जयराम महतो समेत 12 नामजद

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

बेरमो सड़क जाम प्रकरण में सांसद-विधायक सहित 12 पर FIR दर्ज अनिता मौत कांड को लेकर हुए प्रदर्शन पर कार्रवाई, कई नेताओं पर केस आंदोलन पड़ा भारी: बेरमो थाना में सांसद, विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बोकारो/बेरमो: बेरमो की बेटी अनिता की मौत को लेकर हुए आंदोलन के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बेरमो थाना में दर्ज इस FIR में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो एवं विधायक जयराम महतो समेत 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिता की मौत के विरोध में आयोजित आंदोलन के दौरान बेरमो चौक के समीप सड़क जाम किया गया था। प्रशासन का आरोप है कि इस कारण आम यातायात प्रभावित हुआ तथा सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका भी पैदा हो गई थी। दर्ज प्राथमिकी में सांसद ढुल्लू महतो, विधायक जयराम महतो, विनोद विश्वकर्मा, अमन कुमार रवि, कुणाल महतो, विनोद चौहान, राजकुमार गिरि, अर्चना सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार, सूरजकांत पांडेय उर्फ सूरज पांडेय तथा टिंकू शर्मा को नामजद किया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। वहीं आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि वे अनिता की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। मामले को लेकर आगे राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button