Jharkhand News बोकारो में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट में तीन युवक गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, तीन आरोपी जेल भेजे गए बोकारो में पॉक्सो एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन युवकों की गिरफ्तारी चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे युवक, नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
बोकारो: सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 31 मई की रात वह अपने पति के साथ सर्कस मैदान के समीप स्थित झोपड़ी में सोने गई थीं। उस दौरान घर में उनका 18 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी मौजूद थे। आरोप है कि देर रात आयुष कुमार उर्फ सौरभ, निखिल कुमार और गौतम कुमार घर की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। तीनों ने नाबालिग लड़की के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के भाई के साथ भी मारपीट की। शोरगुल होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने सेक्टर-6 थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।





Subscribe to my channel