ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जागृति फाउंडेशन का भव्य सम्मान समारोह कोरबा में संपन्न कलाकारो, समाजसेवियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जागृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित “शिक्षा संस्कार सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन कोरबा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों, समाजसेवियों, मीडिया कर्मियों एवं विशेष रूप से दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर बच्चों का उत्साहवर्धन करना था। मुख्य अतिथि इस अवसर पर श्री शेषा चार्य महाराज जी (सरायपाली-बसना) की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरणादायक संदेश दिया। आयोजकगण कार्यक्रम के आयोजक अंजू कुरें, विकास उन्नति एवं इशिका कुरें रहे। आयोजकों ने बताया कि जागूति फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग-अलग क्षेत्रों में इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष यह सम्मान समारोह कोरबा, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपष्टित मुख्य अतिथि एवं आयोजकगण सम्मानित अतिथि एवं प्रतिभागी कार्यक्रम में पारस जैन, लक्ष्मी गर्ग, अश्वनी अनंत, प्रीति कोसले, विजय कैवर्ट, वंशिका शर्मा, क्षमा बंजारे, मिस किरण, आरू सांवरिया, शिखा साहू सहित अनेक प्रतिभाएं शामिल हुई।

प्रतियोगिता में:

विजेताः सुहानी गभेल

फर्स्ट रनर-अपः विशु

सेकंड रनर-अपः अंजू कुरेंवाहा

स्पेशल टाइटलः माही दीवान एवं महिमा देवांगन को प्रदान किए गए।

विशेष सम्मान प्रक्रिया

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सम्मानित होने वाले कलाकारों का नाम मंच संचालन के दौरान माइक से पुकारा गया और उन्हें मुख्य द्वार से सम्मानपूर्वक स्टेज तक लाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारी शक्ति सम्मान भी प्रदान किया गया तथा मीडिया जगत से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए अतिथि एवं आयोजकगण समाज सेवा के लिए समर्पित जागृति फाउंडेशन जागृति फाउंडेशन समय-समय पर अनाथ, गरीब एवं दिव्यांग बच्चों के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। फाउंडेशन की ओर से अंजू कुरें एवं विकास उन्नति ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वगों, दिव्यांग बच्चों एवं जरूरतमंद प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है ताकि वे समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य

समाज के प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मान देना

दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर बच्चों का उत्साहवर्धन करना

समाज में शिक्षा, संस्कार और सेवा की भावना को बढ़ावा देना

नारी शक्ति एवं मीडिया कर्मियों का सम्मान करना

इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की विशेष संवाददाता शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी के प्रतिनिधि राकेश कुमार साहू का भी जागृति फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया सम्मानित प्राप्त करते हुए राकेश कुमार साहू ने कहा इस तरह की जो सम्मान मिलती है वह काफी अच्छी रहती है उन्होंने यह भी कहा कि जब कक्षा ग्यारहवीं में अध्यनरत थे तो 26 जनवरी और 15 अगस्त का कार्यक्रम होता था जिसमें भाषण प्रतियोगिता रखी जाती थी तो हमारे रिपोर्टर उसमें प्रतिभागी लेते थे भाषण समाप्त होने पर जब अवार्ड मिलता था तो उन्हें एक काफी और एक कलम मिलता था तो काफी खुश हो जाते थे और आज प्रदेश स्तर पर जागृति फाउंडेशन की ओर से आमंत्रित किया गया मीडिया सम्मान के लिए तो उपस्थित हुए तो अपनी बचपन की जो कहानी है उसे उद्बोधन के दौरान राजीव गांधी ऑडिटोरियम में अपने विचारों को रखा जिसे मौजूद जनता ने सुना और तली की गड़गड़ाहट से उनका सम्मान भी किया।

एवं अंतिम शब्दों में उन्होंने इस जागृति फाउंडेशन के अंजू कुर्रे विकास उन्नति को धन्यवाद दिया कहा कि इस तरह से जागृति फाउंडेशन की ओर से नारी शक्ति का जो सम्मान मिला है वह नारी शक्ति पर आधारित खबर चलाने की कार्य से मिला है क्योंकि अधिकतर शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी के रिपोर्टर राकेश कुमार साहू अभिनेत्री के संबंध में अच्छे विचारों को समाचार के माध्यम से प्रसारण करते हैं अभिनेत्री की विशेष खबर लगते रहते हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button