ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News टीजीटी परीक्षा पर पुलिस की कड़ी नजर, नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए लगातार निरीक्षण

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस प्रेक्षक दयानन्द मिश्रा तथा अमृत जैन द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त निगरानी के चलते परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की नकल या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद में टीजीटी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थी निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में परीक्षा दे सकें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button