ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना खैर क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौ माता व एक नंदी महाराज की हुई मृत्यु

रिपोर्टर राजकुमार अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

कल रात 9 बजे दिनांक 02/06/26 को राष्ट्रीय हनुमान दल की टीम द्वारा चमन नगरिया, अलीगढ़ पलवल रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गो माता की मरने की सूचना मिली तभी थोड़ी देर बाद निकट 200 मीटर दूरी पर एक और नंदी बाबा की वाहन की टक्कर द्वारा मरने पर दूसरी सूचना मिली सूचना मिलने पर राष्ट्रीय हनुमान दल की एकत्रित होकर पुलिस को सूचना देकर पहले पुलिस को बुलाया, फिर जेसीबी को बुलाकर गड्ढा खोदकर पहले गौमाता का संस्कार किया, फिर नंदी बाबा के पास पहुंच कर नंदी बाबा का संस्कार किया उस वक्त मौजूद रहे।
पवन शर्मा जिला मंत्री, कमलेश शर्मा जिलाध्यक्ष, डॉ ललित कुमार जिला सह प्राचार मंत्री, जतन सिंह चौधरी जिला संरक्षक, भूरा सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष खैर कुलदीप शर्मा तहसील अध्यक्ष खैर, अतुल बघेल तहसील उपाध्यक्ष खैर आदि मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button