ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News नाबालिक बालिका के साथ अनाचार, सहयोगी आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी आनंद कुमार चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी पथर्रा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि फरार मुख्य आरोपी द्वारा पीड़िता के फोटो वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर जबरन अनाचार किया तथा दिनांक 19.05.2026 की रात्रि में फरार आरोपी, अपने दोस्त आनंद चौहान के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उनको बुलाने लगा, जब पीड़िता बाहर आई मना की तो तो उसके साथ मुख्य फरार आरोपी मारपीट कर वहा से भाग गया।
जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 64(2),3(5)bns 4,6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते सहयोगी आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी का सहयोग करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले का मुख्य आरोपी फरार है जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही, मिलने शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button