ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कसरावद के यादव मोहल्ले सेधूमधाम से निकली कलश यात्रा,

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की हुई शुरुआत ।

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

कसरावद नगर के यादव मोहल्ला स्थित काला डेरा पंढरीनाथ मंदिर परिसर में सोमवार 1 जून से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रखा गया है। भागवत कथा की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा सुबह 9 बजे यादव मोहल्ले से प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा में बालिकाएं एवं महिलाएं सर पर कलश लेकर चल रही थी। वही समिति के रामकरण यादव सपत्नीक सर पर श्रीमद भागवत पुराण लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा में कथा वाचक प प्रदीप गीते गाड़ी में सवार होकर चल रहे थे। इसके साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा यादव मोहल्ले से भवानी माता चौक, पाटीदार मोहल्ला, श्रीराम मंदिर, नेहरू मार्ग होते हुए पंढरीनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में प ओमप्रकाश शुक्ला एवं गोलू शुक्ला ने विधि विधान के साथ मंडल पूजन कर श्रीमद भागवत का पूजन एवं अभिषेक कराया। शाम 7 बजे से कथा की शुरुआत हुई।

आयोजन के संबंध में मंदिर पुजारी ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि धार्मिक महत्व के पुरुषोत्तम माह में नगरवासियों को पुण्यदायक श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कराने के लिए श्री पंढरीनाथ मंदिर समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा आयोजन 1 जून से 7 जून तक रखा गया है । सुप्रसिद्ध कथा वाचक हरदा निवासी पंडित प्रदीप गीते के मुखारविन्द से प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्री पंढरीनाथ मंदिर काला डेरा मंदिर परिसर में होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने नगर एवं क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कथा श्रवण के लिय आने की अपील की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button