Himachal Pradesh News युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह लारेंस स्कूल सनावर के वार्षिक पुरस्कार वितरण

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल———–हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का ‘द लॉरेंस स्कूल, सनावर’ के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है क्यों कि इस ऐतिहासिक संस्थान से मेरा पारिवारिक नाता बहुत गहरा है। मेरी बहन और मेरी धर्मपत्नी, दोनों ही इसी प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राएं रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! युवा मंत्री ने उपस्थित बच्चों को अपने संदेश में कहा कि जो बच्चे आज मंच तक नहीं पहुँच पाए, वे बिल्कुल निराश न हों। एक सच्चा ‘सनावरियन’ कभी रुकता नहीं है, वह हर सीख के साथ और मजबूती से उठ खड़ा होता है। आप सभी हमारे देश और हिमाचल के भविष्य के निर्माता हैं।




Subscribe to my channel