ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News थाना शहजादनगर:- पुलिस मुठभेड़ में घायल गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, एक अदद तमंचा मय एक खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस एवं एक मोटर साईकिल ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदे
आज दिनांक 03.06.2026 को थाना शहजादनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झूठिया के जंगल में दो व्यक्ति गोवध करने की नीयत से आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम जुठिया से भमरौवा जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए । पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया, किन्तु स्वयं को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आवश्यक जवाबी कार्रवाई की गई । जवाबी कार्यवाही के दौरान एक अभियुक्त समीर पुत्र वारिस उर्फ वशीर निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर जनपद रामपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष के बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया है । दूसरा अभियुक्त अखलाक पुत्र वारिस उर्फ वशीर निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर जनपद रामपुर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शहजादनगर पर मु0अ0स0- 102/2026 धारा- 109(1) बी.एन.एस व धारा 3/25/27(1) आयुध अधिनियम 1959 बनाम 1. समीर उपरोक्त 2. अखलाक पुत्रगण वारिस उर्फ वशीर उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
बरामदगीः-
1. एक अदद तमंचा नाजायज मय नाल मे फंसा 1 खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस।
2. दो अदद मोबाईल ।
3.एक प्लाटिक के कट्टे मे 01 कुल्हाड़ी, 01 चापड़, 04 छुरी, 02 पेचकस, 01 लकड़ी का गुटका व 01 इलैक्ट्रानिक तराजू ।
4. मोटर साईकिल अपाचे ।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्तः- समीर पुत्र वरीश उर्फ वशीर उपरोक्त¬- *
1. मु0अ0सं0 90/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सि0ला0 जनपद रामपुर
2. मु0अ0सं0 107/23 धारा 3/5/8 सीएसए एक्ट थाना मिलक जनपद रामपुर
3. मु0अ0सं0 125/23 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना मिलक जनपद रामपुर
4. मु0अ0सं0 146/17 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना शहजादगनर जनपद रामपुर
5. मु0अ0सं0 14/19 धारा 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
6. मु0अ0सं0 395/19 धारा 3(1) गैगंस्टर एक्ट थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
7. मु0अ0सं0 206/24 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट थाना शहजादगनर जनपद रामपुर
8. मु0अ0सं0 222/24 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
9. मु0अ0सं0 102/26 धारा 109(1) बी.एन.एस व धारा 3/25/27(1) आयुध अधिनियम 1959
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 कुलदीप राणा (थानाध्यक्ष)
2. उ0नि0 धीरज चौधरी
3. उ0नि0 हेमराज सिंह
4. उ0नि0 महेन्द्रपाल सिंह
5. उ0नि0 अजय पंवार
6. मु0आ0 राजेश कुमार
7. मु0आ0 राहुल कुमार
8. का0 हर्षित कोहली
9. रिक्रूट आरक्षी खेमराज सिंह
10. का0 कौशल सिंह
11. का0 परवेन्द्र सिंह




Subscribe to my channel