ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में आगामी मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) प्रशिक्षण कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशिक्षणार्थियों हेतु की गई व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदे

आज दिनांक 02.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में आगामी मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) प्रशिक्षण कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशिक्षणार्थियों हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन स्थित बैरक, मेस, शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा प्रशिक्षणार्थियों के आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मुख्य आरक्षियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/टांडा भी उपस्थित रहे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button