ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना अजीमनगर:- चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार ।चोरी किया गया सामान बरामद ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदे

दिनांक 12.05.2026 को वादिनी की लिखित तहरीर बावत प्राथमिक विद्यालय मेहंदीनगर शुमाली थाना अजीमनगर से 01-LED, एक इन्वर्टर बैटरा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 102/2026,धारा 305(ए)बीएनएस पंजीकृत किया गया था विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1.सफीक उर्फ गुड्डु पुत्र नबी अहमद निवासी ग्राम डोकपुरी टाण्डा थाना अजीमनगर जनपद रामपुर वर्ष 2. फरीद पुत्र मुन्ने निवासी ग्राम डोकपुरी टाण्डा थाना अजीमनगर जनपद रामपुर का नाम प्रकाश में आया । तथा अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद बैट्रा मय इन्वेटर बरामद हुए । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, रामपुर के निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी टाण्डा, रामपुर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 01.06.2026 को थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1.सफीक उर्फ गुड्डु पुत्र नबी अहमद निवासी ग्राम डोकपुरी टाण्डा थाना अजीमनगर जनपद रामपुर 2.फरीद पुत्र मुन्ने निवासी ग्राम डोकपुरी टाण्डा थाना अजीमनगर जनपद रामपुर को मेहन्दीनगर नौरंगपुर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।


आपराधिक इतिहास अभियुक्त सफीक
1.मु0अ0स0-102/2026,धारा-305(ए),317(2)बीएनएस
2.मु0अ0स0-121/22,धारा-3/25आर्म्स एक्ट
आपराधिक इतिहास अभियुक्त फरीद
1.मु0अ0स0-102/2026,धारा-305(ए),317(2)बीएनएस
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1.उ0नि0 संदीप कुमार
2.हे0का0 कपिल कुमार
3.हे0का0 नसीम अहमद
4.का0 पुनित सिंह
5.का0 अंकुश कुमार

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button