Uttar Pradesh News बुढ़ाना में सनसनी: रजवाहे के पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम चन्हेड़ी के निकट बकता एवं सटेड़ी रजवाहा पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार 02 जून 2026 की सुबह ग्राम चन्हेड़ी के चौकीदार ने रजवाहा पुल के नीचे शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। बुढ़ाना पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में, शव की पहचान बनी सबसे बड़ी चुनौती।




Subscribe to my channel