Uttar Pradesh News एस,एच,ओ ने अपना आपा खोते हुए युवक को मारा थप्पड़

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
थप्पड़ बाज एस,एच,ओ को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर। आंधी तूफान से बिजली प्रभावित अधिकांश वार्डों में बिजली की दिनों से बिजली में सुधार न होने से कस्बा वासियों महिलाओं ने ने छोटे पावर हाउस जाकर अपनी बात रख कर बिजली सप्लाई के लिए शिकायत करने पहुंची। लेकिन बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब न देने से हाइवे जाम कर दिया। जिससे जाम खुलवाने पंहुचने से,एच,ओ ने आपा खोते हुए युवक की पिटाई कर दी जिसका युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल…..वायरल वीडियो पर एसपी का बड़ा एक्शन, सुमेरपुर SHO लाइन हाजिर हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने वायरल वीडियो प्रकरण में सख्त कार्रवाई करते हुए सुमेरपुर थाना प्रभारी योगेश तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लिया।जानकारी के अनुसार, सुमेरपुर विद्युत वितरण उपखंड के पास स्थानीय लोगों की समस्या के समाधान के लिए SHO योगेश तिवारी पहुंचे थे। इसी दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोग विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। घटना के दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SHO को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कमल को सौंप दी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी की इस त्वरित कार्रवाई की जिलेभर में चर्चा हो रही है और इसे जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




Subscribe to my channel