ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News युवा नेता अनुरुद्ध प्रताप एवं राहुल भदौरिया को मिला शंकराचार्य का आशीर्वाद

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश

गौ हत्या पर प्रतिबंध एवं गौ संरक्षण हेतु राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान चला रहे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की यात्रा उत्तर प्रदेश के जिला जालौन स्थित ग्राम अमखेड़ा पहुंची। इस अवसर पर भिंड जिले की लहार एवं मेहगांव विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के उभरते हुए लोकप्रिय युवा नेता अनुरुद्ध प्रताप सिंह एवं राहुल भदौरिया ने पूज्य शंकराचार्य जी से शिष्टाचार भेंट की।

दोनों युवा नेताओं ने चरण वंदना कर पूज्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य शंकराचार्य जी ने प्रसाद प्रदान कर दोनों को जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया उल्लेखनीय है कि गोव्रज यात्रा के क्रम में पूज्य शंकराचार्य जी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं युवा नेता राघवेंद्र भदौरिया के निज निवास पर पधारे थे। यहां विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक से आगे आने का मार्मिक आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। इस पुनीत कार्य में समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी जनो की उपस्थित रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button