ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News डीसीबी ज्वालानगर शाखा के कायाकल्प भवन का लोकार्पण, बी-पैक्स अजीतपुर का भी किया निरीक्षण

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदे

राज्यमंत्री सहकारिता विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने डीसीबी शाखा ज्वालानगर, रामपुर के कायाकल्प भवन का लोकार्पण मा0 कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, मा0 विधायिका मिलक-शाहबाद राजबाला सिंह, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ख्यालीराम लोधी, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन श्री मोहन लाल सैनी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरीश गंगवार की उपस्थिति में किया तथा शाखा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने शाखा परिसर में किए गए कायाकल्प कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक एवं सुव्यवस्थित बैंकिंग वातावरण से किसानों एवं सहकारी संस्थाओं को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। बी-पैक्स अजीतपुर द्वारा भवन का कायाकल्प कर उसे आदर्श शाखा के रूप में विकसित किया गया है। सहकारी समितियों को किसानों के लिए बहुउपयोगी सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता को और अधिक मजबूती मिल सके। इसके उपरांत उन्होंने अजीतपुर बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यूरिया एवं डीएपी खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button