Chhattisgarh News अवैध शराब कारोबार पर तारबाहर पुलिस का प्रहार,35 पौवा देशी शराब एवं कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार।
जिला अस्पताल के पास कार में अवैध शराब की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे आरोपी

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तारबाहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया है। जिले में अवैध मदिरा बिक्री एवं उससे जुड़े अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब कारोबारियों की पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सफेद रंग की सेंट्रो कार में अवैध रूप से देशी शराब रखकर जिला अस्पताल के पास शौचालय (शुलभ) के सामने बिक्री हेतु खड़े हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से 35 नग देशी शराब बरामद की गई। आरोपियों द्वारा शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




Subscribe to my channel