
रिपोर्टर अरविन्द यादव देवीपुर झारखंड
ग्राम मनियारपुर में मंगलवार को वार्षिक चेती पूजा धूम -धाम से संपन्न हो गया। पंडित बालमुकुंद पांडेय ने पूरे विधि -विधान पूर्वक पूजा कराया. पूजा में बकरे की बलि भी दी गई. भक्त सुबह से ही पूजा पाठ कर रहे थे. वहीं कई महिलाओं एवं पुरुषों ने दंडवत देते हुए माँ काली मंदिर पहुंचे. लोगों ने सुख -समृद्धि की कामना की.
देवीपुर : प्रखंड के गांव मनियारपुर के मंदिरों में काली मां की पूजा बड़ी से धूमधाम और भक्ति भाव पूजा की गई। इस दौरान के गांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रारंभिक रूप से फूल ,फल प्रसाद लेकर पूजा में शामिल हुए और भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर काली मां का आशीर्वाद प्राप्त किया । पूजा के दरमियान फुलास रखकर श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत मांगी और पाठे की बलि दी। इस मंदिर में कुछ लोगों का भी अटूट आस्था है अन्य समाज के कई लोग मानते हैं कि काली मां के दरबार में मन्नते पूरी हुई है। जिस कारण ऐसे लोगों का भी आस्था इस मंदिर से जुड़ा है। प्रत्येक वर्ष पूजा में परिवारिक के लोग शामिल होकर चढ़ावा चढ़ाते हैं। यहां के पुजारी द्वारा लोगों को पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना कराया गया पूजा के अवसर पर दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए।

Subscribe to my channel