ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News बांसजोड़ा गोलीकांड की CBI जांच की मांग तेज, सांसद दुलु महतो ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

किशुन रवानी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, स्थानीय पुलिस पर उठे सवाल : दुलु महतो

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

बांसजोड़ा फायरिंग मामले में सांसद का बड़ा कदम, स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग
लोयाबाद-बांसजोड़ा में बढ़ते अपराध पर सांसद चिंतित, CBI जांच कराने की उठाई मांग

धनबाद। बांसजोड़ा गोलीकांड और किशुन रवानी हत्याकांड को लेकर राजनीति गर्मा गई है। धनबाद सांसद Dulu Mahato ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने 28 मई 2026 को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि 20 मई 2026 को वर्चस्व की लड़ाई के दौरान एक विशेष वर्ग को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी, जिसमें किशुन रवानी की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों का आतंक आम लोगों के लिए चिंता का विषय बन चुका है।
दुलु महतो ने आरोप लगाया कि लोयाबाद-बांसजोड़ा क्षेत्र में सक्रिय अपराधी गिरोह आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को डराने, धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब मामले की जांच CBI या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए।
सांसद ने राज्य सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button