ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा डेयरी और जूस सेंटरों से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी छतरपुर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।
विगत दिवस खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस. के. तिवारी एवं राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार शशांक जैन की संयुक्त टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पन्ना नाका स्थित बालाजी दूध डेयरी से पनीर एवं देशी घी के सैंपल जांच हेतु लिए गए। वहीं अंजना दूध डेयरी से लस्सी एवं मिल्क क्रीम के नमूने संग्रहित किए गए।
टीम ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री को उचित तापमान पर सुरक्षित भंडारित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा डाकखाना क्षेत्र में संचालित बहार जूस सेंटर से भी फलों के सैंपल लिए गए।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा दो दिन पूर्व नौगांव रोड स्थित होटल 7 बी का निरीक्षण कर वहां से दाल, चावल, पनीर टिक्का एवं ग्रेवी सहित तैयार खाद्य सामग्री के नमूने भी जांच के लिए लिए गए थे।
सभी सैंपलों को परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button