ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कठिन परिश्रम से पाई सफलता: लहार के नितिन बने पुलिस जवान गृह नगर में हुआ भव्य स्वागत

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश 

लहार – “जहाँ देशभक्ति का जज्बा हो, वहाँ कोई भी लक्ष्य दुर्गम नहीं।” इस कथन को चरितार्थ किया है लहार नगर के होनहार युवा नितिन तिवारी ने। बचपन से ही देश सेवा का संकल्प लेकर पुलिस बल में शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित करने वाले नितिन ने अपने अथक परिश्रम और दृढ़ निश्चय से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, ITBP में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है।शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात नितिन ने 11 माह का अत्यंत कठोर एवं चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। दुर्गम परिस्थितियों में दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण को उत्तीर्ण कर उन्होंने ITBP जवान के रूप में राष्ट्र सेवा का गौरव प्राप्त किया।प्रशिक्षण पूर्ण कर 15 दिवसीय अवकाश पर जब नितिन तिवारी अपने गृह नगर लहार पहुंचे तो समूचे नगर में हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। नगरवासियों, मित्रों एवं परिजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। पुष्प-वर्षा कर युवाओं ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और बधाइयों का तांता लग गया।इस अवसर पर भावुक नितिन ने कहा, “मातृभूमि की रक्षा से बड़ा कोई धर्म नहीं। ITBP की वर्दी पहनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। युवाओं से यही कहना चाहता हूँ कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करें, सफलता अवश्य मिलेगी।”नितिन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन तिवारी आज लहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button