Chhattisgarh News SECL गेवरा खदान से बड़ी खबर: सरफेस माइनर में लगी भीषण आग, इंजन शॉर्ट-सर्किट की आशंका

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
गेवरा (कोरबा): SECL की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक, गेवरा प्रोजेक्ट से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहाँ कोयला फेस में काम कर रही एक हैवी-ड्यूटी विर्टगन (Wirtgen) सरफेस माइनर मशीन में अचानक भीषण आग लग गई।
यह घटना शनिवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया और उससे धुएं का गुबार उठने लगा। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण इंजन हीट हो गया, जिससे इंजन में शॉर्ट-सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।
कर्मचारियों ने तुरंत संभाला मोर्चा
घटना के वक्त वहाँ मौजूद खदान के कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान वहाँ मौजूद वॉटर टैंकर्स (Water Tankers) के जरिए मशीन पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इस पूरे हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राहत की बात: इस भीषण दुर्घटना में किसी के हताहत (injure) होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुँचकर आग लगने के सही कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।




Subscribe to my channel