ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रामपुर में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ अनुभव संभव शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के रामपुर गांव के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, बिलगरा निवासी परमेश्वरी दयाल अपनी बाइक संख्या UP 27 AQ 2226 से गढ़िया रंगीन की ओर से दातागंज जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिपरथरा निवासी इरफान की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि परमेश्वरी दयाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना गढ़िया रंगीन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस द्वारा तत्काल अस्पताल भेजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button