ब्रेकिंग न्यूज़
*वाराणसी नमो घाट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार पर्यटक पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष पर्यटक गौरव कुमार ने अपनी टीम के साथ नमो घाट क्षेत्र में सघन गश्त अभियान चलाया गया*
वाराणसी कमिश्नरेट पर्यटक पुलिस नमो घाट सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव कुमार उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसे शांत कराते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू कराई।
-
*ब्रेकिंग न्यूज़ वाराणसी पर्यटक कमिश्नरेट पुलिस नमो घाट*
*वाराणसी नमो घाट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार पर्यटक पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष पर्यटक गौरव कुमार ने अपनी टीम के साथ नमो घाट क्षेत्र में सघन गश्त अभियान चलाया। उनके साथ उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल आदर्श तथा कांस्टेबल द्विजेश त्रिपाठी मौजूद रहे*
वाराणसी कमिश्नरेट पर्यटक पुलिस गश्त के दौरान घाट पर संचालित नावों की जांच की गई तथा नाविकों को पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से सेफ्टी कॉस्ट्यूम एवं लाइफ जैकेट का उपयोग कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी।
इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नमो घाट पर बने फोल्डिंग हैंड के नीचे एक मासूम बच्ची रोती हुई इधर-उधर भटक रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव कुमार उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसे शांत कराते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू कराई।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से कुछ ही समय में बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वे गोपीगंज से नमो घाट घूमने आए थे और फोटो खिंचवाने के दौरान उनकी बेटी अनायत वारसी उनसे बिछड़ गई थी।
अपनी मासूम बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने थानाध्यक्ष गौरव कुमार उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ एवं पूरी पर्यटक पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस मानवीय एवं त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों द्वारा भी सराहना की जा रही है। वाराणसी कमिश्नरेट पर्यटक पुलिस की|




Subscribe to my channel