Madhya Pradesh घुवारा समिति में आयोजित हुई किसान सभा
नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को किया जागरूक

राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
इफको द्वारा गुरुवार 21 मई 2026 को जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति घुवारा में नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम घुवारा समिति प्रबंधक बाबूलाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
किसान सभा में इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि इंदर सिंह मेवाड़ा ने उपस्थित किसानों को इफको संस्था की कार्यप्रणाली एवं कृषक हित में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण, फार्मर आईडी एवं ई-टॉकन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं।
इस दौरान किसानों को इफको बायोडीकंपोजर, जैव उर्वरकों, नैनो उर्वरकों, जल घुलनशील उर्वरकों तथा सागरिका उत्पादों के उपयोग एवं उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आगामी कृषि सीजन में पारंपरिक उर्वरकों के स्थान पर इफको के नैनो उर्वरकों का अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में कुल 28 किसान प्रतिभागियों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उर्वरकों की जानकारी प्राप्त की।




Subscribe to my channel