Madhya Pradesh कलेक्टर के निर्देश पर सागर रोड पर चला संयुक्त बस चेकिंग अभियान
43 बसों की जांच कर 19 वाहनों पर की गई चालानी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा सागर रोड पर संयुक्त विशेष बस चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने कुल 43 यात्री बसों की सघन जांच की। बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी गेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। साथ ही ओवरलोडिंग, सुरक्षा मानकों और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े पहलुओं का भी निरीक्षण किया गया।
जांच में विभिन्न नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 19 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 19 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन संचालकों और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ आंगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। संयुक्त कार्रवाई में आरटीओ मधु सिंह, ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग का अमला मौजूद रहा




Subscribe to my channel