Madhya Pradesh कलेक्टर के निर्देशन में गांव-गांव आयोजित हो रही रात्रि चौपाल
कल जिले के विभिन्न ग्रामों में लगेंगे राजस्व एवं जनसमस्या निवारण शिविर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनसुनवाई के उद्देश्य से कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले के गांव-गांव में रात्रि चौपाल के रूप में राजस्व एवं जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विगत दिवस रात्रि को नौगांव के ग्राम सरसेड, छतरपुर के गठेवरा एवं राजनगर के चन्द्रनगर में रात्रि शिविरों का आयोजन किया जहां कई आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया और हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के लाभ से लाभांवित किया गया। इसी क्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों में 22 मई 2026 को राजस्व एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार छतरपुर तहसील के मातगुवां, महाराजपुर के ऊजरा, चंदला के बछौन, गौरिहार के बलरामपुर, बड़ामलहरा के बंधा, घुवारा के रामटोरिया तथा बकस्वाहा के बम्हौरी ग्राम में शिविर आयोजित होंगे।
इन शिविरों में संबंधित नायब तहसीलदार कैंप प्रभारी अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं संबंधित अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा शिविरों का निरीक्षण किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर शासन की इस सुविधा का लाभ उठाएं।आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनसुनवाई के उद्देश्य से कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले के गांव-गांव में रात्रि चौपाल के रूप में राजस्व एवं जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विगत दिवस रात्रि को नौगांव के ग्राम सरसेड, छतरपुर के गठेवरा एवं राजनगर के चन्द्रनगर में रात्रि शिविरों का आयोजन किया जहां कई आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया और हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के लाभ से लाभांवित किया गया। इसी क्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों में 22 मई 2026 को राजस्व एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर शासन की इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Subscribe to my channel