ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ ‘बरबट्टी’ के मकानों पर चला बुलडोजर, राताखार में नगर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ उदित कुमार कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा निगम क्षेत्र अंतर्गत राताखार बस्ती स्थित गणेश मंदिर चौक के पास गुरुवार सुबह नगर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ “बरबट्टी” से जुड़े मकानों और निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया। कार्रवाई को लेकर इलाके में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण और कब्जों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। बुलडोजर कार्रवाई शुरू होते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवान लगातार निगरानी करते नजर आए। सूत्रों के अनुसार कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी फिलहाल जिले से बाहर बताया जा रहा है। प्रशासनिक अमले द्वारा कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है।स्थानीय लोगों के बीच कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
कुछ दिनों पूर्व भी मुकेश के कबाड़ ठिकानों में कर्यवाही की गई थी। और आगे भी कार्यवाही की बात कही गई थी। इस कार्यवही से जिले में अवैध कब्जा कर रह रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button