ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh सैनिक माइनिंग के मजदूरों का फूटा गुस्सा

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

कम वेतन और शोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांतिना ने खोला मोर्चा

​कोरबा। सैनिक माइनिंग (SMS दीपका और GML गेवरा) में काम करने वाले स्थानीय मजदूर लंबे समय से हो रहे आर्थिक शोषण और सुविधाओं की कमी के खिलाफ अब लामबंद होने लगे हैं। अपनी जायज मांगों को लेकर आज भारी संख्या में मजदूरों ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों से मुलाकात की और अपनी आपबीती सुनाई।
​मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कोरबा जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी ने माइनिंग प्रबंधन और SECL के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
​5 से 10 साल की सेवा, पर हाथ में सिर्फ 8 हजार रुपये
​सुरजीत सोनी ने बताया कि यहाँ काम करने वाले अधिकांश मजदूर पिछले 5 से 10 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इतने लंबे अनुभव और कड़ी मेहनत के बावजूद उन्हें मात्र 8,000 से 10,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जा रहा है, जो कि आज के समय में बेहद कम है।
​नियमों को ताक पर रखकर नगद भुगतान, PF और सुविधाओं का अता-पता नहीं
​मजदूरों का आरोप है कि उन्हें मिलने वाला वेतन बैंक खातों में ट्रांसफर न करके नियमों के खिलाफ जाकर नगद (Cash) रूप में दिया जाता है। इसके अलावा:
​मजदूरों का कोई PF (भविष्य निधि) नहीं काटा जा रहा है।
​उन्हें मिलने वाली अन्य जरूरी शासकीय और श्रम विभाग की सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।
​वादे से मुकरा प्रबंधन, सिर्फ ₹700 की बढ़ोतरी
​मजदूरों ने बताया कि जब उन्होंने पहले इस विसंगति का विरोध किया था, तब सैनिक माइनिंग प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि उनका वेतन बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया जाएगा और इसके लिए कुछ समय मांगा था। लेकिन समय पूरा होने पर प्रबंधन अपने वादे से मुकर गया और वेतन में मात्र ₹700 की मामूली बढ़ोतरी की गई, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है।
​SECL और गेवरा-दीपका प्रबंधन को जारी होगा नोटिस
​छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मजदूरों को आश्वस्त किया है कि वे इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी ने कहा कि संगठन जल्द ही इस शोषण के खिलाफ SECL प्रबंधन और गेवरा व दीपका माइनिंग प्रबंधन को आधिकारिक पत्र (लेटर) जारी कर जवाब मांगेगा। यदि जल्द ही मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button