ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh रातोंरात किसानों के खेतों से उठाईं जा रही मिट्टी किसानों में आक्रोश

रिपोर्ट आरिफ अली

झांसी कस्बा समथर में समथर बाइपास सड़क निर्माण चल रहा है जिसमें खेतों से बिना किसी अनुमति रातों रात उठाईं जा रही मिट्टी मुआवजे को लेकर किसानों ने जताई नाराजगी बुधवार की सुबह जब कुछ किसान रोज़ की तरह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि उनके खैत पर एक गहरे गड्ढे ने आंखें झिंझोड़ दी की जमीनों से बिना अनुमति के रात के अंधेरे में जबरन मिट्टी का अवैध खनन करा दिया गया। बुधवार को इस बात से आक्रोशित दर्जनों किसानों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और काम रुकवाते हुए कार्रवाई की मांग की। किसानों का आरोप है कि रात के समय गुपचुप तरीके से खेतों को खोदकर मिट्टी उठाई गई है, जिससे उनकी उपजाऊ जमीनें बंजर होने की कगार पर पहुंच गई हैं। खेतों के आगे खोदी 12 फीट गहरी खाई, तार फैन्सिंग व लोहे की एंगिल बगैरा कुछ नहीं मिला जानकारी के अनुसार बताया गया कि रोड़ बनने से पहले नोटिस भी नहीं दिया गया आक्रोश किसानों ने दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है बताया गया कि यह बाईपास सड़क लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है, जो पहाड़पुरा नहर पुल से बडोखरी माइनर होते हुए दबोह तिराहे को जोड़ेगी। मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बृजेश गंगवार से दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने पूरे प्रकरण पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। घटना को लेकर किसानों में प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button