ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म से सनसनी,आरोपी पक्ष पर थाने में दबाव और धमकी के आरोप।

ब्राह्मण समाज ने SP-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,न्याय की मांग को लेकर बढ़ा आक्रोश।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बड़ा मलहरा//बकस्वाहा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर में 11 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।घटना के बाद पीड़ित परिवार एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने आरोपी पक्ष पर थाने में राजीनामे का दबाव बनाने,गाली-गलौज करने और धमकियां देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है।परिजनों का आरोप है कि नाबालिग बालिका शौच के लिए घर से बाहर गई थी तभी गांव के 14 वर्षीय किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
थाने में दबाव बनाने का आरोप
पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद जब समाज के लोग न्याय की मांग को लेकर बकस्वाहा थाने पहुंचे तब आरोपी पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी की मां एवं चंद्रभाव अहिरवार निवासी देवपुर ने समझौता करने और राजीनामा लिखाने का दबाव बनाया।विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकियां दी गईं।समाज के लोगों ने दावा किया कि पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपी पक्ष के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया जाए तथा आरोपी के कथित अतिक्रमणकारी मकान की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
पुलिस बोली-जांच जारी
बकस्वाहा थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष द्वारा सौंपा गया ज्ञापन प्राप्त हो चुका है जिसकी जांच की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button