ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh SDM अखिल राठौर का सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानी हकीकत।

गर्मी में बिना पानी के चल रहे कूलर देख भड़के SDM,अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बड़ा मलहरा//अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) अखिल राठौर ने गुरुवार को सिविल अस्पताल बड़ामलहरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार,दवाइयों और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
SDM ने मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का भी निरीक्षण किया।केंद्र में अपेक्षा के अनुरूप कम बच्चे मिलने पर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रभारी को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।इस दौरान बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार,साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया।
तेज गर्मी के बीच NRC में कूलर बिना पानी के चलते पाए जाने पर SDM अखिल राठौर ने कड़ी नाराज़गी जताई।उन्होंने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए और कहा कि बच्चों एवं मरीजों की सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा SDM ने अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने बीएमओ को अस्पताल में पीने के पानी की समुचित उपलब्धता बनाए रखने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button